जिला कलेक्टर ने कि विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा

Jun 1, 2026 - 15:52
 0
जिला कलेक्टर ने कि विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों की प्रगति की समीक्षा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी उपखंड अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री अभियान में निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित पेंशन सत्यापन प्रकरणों को आगामी एक सप्ताह में पूर्ण करने तथा तिजारा खंड में सर्वाधिक लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश प्रदान किए।
जनगणना से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने टपूकड़ा, नगर पालिका टपूकड़ा एवं नगर परिषद भिवाड़ी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को नियमित रूप से पटवारियों की बैठक आयोजित करने तथा सीएलएफ भवनों के चिन्हीकरण हेतु क्षेत्र भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों का डिमार्केशन कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रमों के अनुरूप गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने समर कंटीजेंसी योजना से संबंधित शेष एक कार्य को विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। संपर्क पोर्टल की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को जिला स्तर पर पुनः खोले गए प्रकरणों में परिवादियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जीएसएस एवं चंबल परियोजना से संबंधित भूमि आवंटन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप अधीक्षक लालसिंह यादव, उप अधीक्षक तिजारा शिवराज, सहायक निदेशक वेद प्रकाश सैनी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी ओमप्रकाश किराड, संयुक्त निदेशक वीरेंद्र त्यागी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट, समाज कल्याण अधिकारी रमेश दहमीवाल, कोषाधिकारी  सुरेश कुमार बंसल, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग धर्मवीर यादव, उपनिदेशक उद्यानिकी गोपाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारी एवं अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है