132 केवी जीएसएस नगर की 33 केवी तसई लाइन पर रखरखाव कार्य कल; 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
कठूमर (दिनेश लेखी)। विद्युत विभाग द्वारा 132 केवी जीएसएस नगर से निकलने वाली 33 केवी तसई ट्रांसमिशन लाइन के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण बुधवार, 3 जून 2026 को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता भुवनेश कौशिक ने बताया कि इस अवधि में 132 केवी जीएसएस नगर से निकलने वाली 33 केवी तसई लाइन की सप्लाई पूर्णतः बंद रहेगी। इसके चलते इस लाइन से जुड़े 33/11 केवी जीएसएस तसई, कांकरोली एवं टिटपुरी से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय में आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है।


