देव दीपावली पर होगा श्री जगन्नाथ मंदिर में भव्य दीपोत्सव
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) कस्बे के चौपड बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर और गोविंद देव मंदिर में एक माह से चल रहे कार्तिक मास का समापन आज वैकुंठ चतुर्दशी के दिन पूर्ण रूप से होगा प्रातः मंगला आरती में होगा भव्य दीप उत्सव श्री जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्ण दास पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि एक माह से चल रहे कार्तिक मास का समापन राधा दामोदर जी महाराज की पूजा अर्चना के साथ पूर्ण होगा, घंटे घड़ियालों की मधुर ध्वनि से राधा दामोदर जी महाराज की परिक्रमा लगाते सभी भक्त श्रद्धालु महिलाएं पूजा अर्चना करेगी, वहीं मंदिर में छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी तथा मंगला आरती के दौरान भव्य दीप उत्सव मनाया जाएगा।
किंवदंतियों के अनुसार इस दिन बैकुंठ चतुर्दशी का पर्व है और बैकुंठ के द्वारा सभी भक्तों के लिए खुले रहते हैं बैकुंठ चतुर्दशी को देव दीपावली कहा जाता है साथ ही इसी दिन हरी और हर का मिलन होता है इसलिए भाव दीपोत्सव का कार्यक्रम के साथ दान पुण्य करने का कार्यक्रम का आयोजन वैकुंठ चतुर्दशी पर होगा।