जेब्रा लाइनें राहगीरों के लिए बनीं, इन पर वाहन खड़े हो रहे, समाधान: पुलिस चालान करे, निकाय रेलिंग हटाएं

Jul 17, 2026 - 11:45
 0
जेब्रा लाइनें राहगीरों के लिए बनीं, इन पर वाहन खड़े हो रहे, समाधान: पुलिस चालान करे, निकाय रेलिंग हटाएं

लापरवाही... जेब्रा लाइन बनाई, लेकिन सड़क पार करने का रास्ता ही बंद

अलवर (राजस्थान) शहर में पैदल राहगीरों की सुरक्षा के लिए बनाई गईं जेब्रा क्रॉसिंग केवल दिखावा बनकर रह गई हैं। ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होने के बावजूद वाहन चालक जेब्रा लाइन पर वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे लोगों को सड़क पार करने का सुरक्षित रास्ता नहीं मिल पाता। कई स्थानों पर सड़क पार करने की दिशा में डिवाइडर और रेलिंग लगाकर रास्ता भी बंद कर दिया गया है।

 शहर के गौरव पथ, एसएमडी चौराहा, बिजलीघर, भगतसिंह सर्किल, जेल चौराहा, एनईबी मोड़, नवीन स्कूल के पीछे डीईओ कार्यालय सहित 15 से अधिक स्थानों पर ऐसी खामियां बनी हुई हैं। ट्रैफिक नियमों के अनुसार वाहनों को स्टॉप लाइन के पीछे रुकना चाहिए, लेकिन इसकी पालना नहीं हो रही। जनवरी से अब तक जेब्रा लाइन पर वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ एक भी चालान नहीं काटा गया। सेवानिवृत्त यातायात अधिकारी कैलाश भगवती के अनुसार पुलिस को रेड लाइट पर यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।

भगतसिंह सर्किल सहित कई प्रमुख चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनी हुई है, लेकिन डिवाइडर और रेलिंग के कारण पैदल लोगों का रास्ता बाधित है। कई जगह जेब्रा लाइन डिवाइडर तक ही बनाई गई है, आगे सड़क पार करने का मार्ग नहीं है। लाल बत्ती पर वाहन पूरी जेब्रा लाइन घेर लेते हैं। ऐसे में लोगों को वाहनों के बीच से सड़क पार करनी पड़ती है। मेगा हाईवे पर नमन होटल के पास भी वाहन चालक जेब्रा क्रॉसिंग की अनदेखी करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है