हरसाना के राजकीय विद्यालय के खेल के मैदान में 12 टीमों का होगा मुकाबला
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम हरसाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में लक्ष्मणगढ़ चैंपियंस लीग (LPL) का शुभारंभ आज हुआ। लीग में लक्ष्मणगढ़ और गोविंदगढ़ तहसील की कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 180 खिलाड़ी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम का समाजसेवी नेतराम चौधरी ने उद्घाटन किया, और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया। यह लीग हरसाना गांव स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित की जा रही है। खिलाड़ियों का पंजीकरण 30 अगस्त, तक किया गया था। लक्ष्मणगढ़ चैंपियंस लीग का शुभारंभ, 180 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे। आयोजित प्रतियोगिता में हरसाना के राजकीय विद्यालय के खेल मैदान में 12 टीमों के बीच मुकाबला होगा।

