आरिफ खान बने कांग्रेस OBC विभाग के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Jul 17, 2026 - 18:26
 0
आरिफ खान बने कांग्रेस OBC विभाग के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पार्टी की मजबूती और पिछड़ा वर्ग की आवाज बुलंद करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम: आरिफ

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता आरिफ खान बरामदा को कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आरिफ खान को जिला उपाध्यक्ष (अन्य पिछड़ा वर्ग OBC विभाग, अलवर) के पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में हर्ष की लहर है।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आरिफ खान बरामदा ने कांग्रेस आलाकमान और स्थानीय शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, रामगढ़ की पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव साफिया जुबैर खान, और राजस्थान पीसीसी (OBC विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव का धन्यवाद किया।

इसके साथ ही उन्होंने रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी आर्यन जुबैर, जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, OBC विभाग के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश दहलावास और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंडित बबली शर्मा का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

  • जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से करूंगा निर्वहन

पदभार ग्रहण करने के बाद आरिफ खान ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने संकल्प दोहराते हुए कहा, "मैं पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत करने और पिछड़ा वर्ग की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करने के लिए पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ काम करूँगा।"

  • बधाई देने वालों का लगा तांता

आरिफ खान की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध जनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर बधाई दी। सोशल मीडिया पर भी सुबह से ही उन्हें शुभकामनाएं देने का दौर जारी रहा। आरिफ खान ने सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई बधाइयों के लिए आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है