जिले के लोगों का किया अपमान, भाजपा ने बाहरी व्यक्ति को बनाया प्रत्याशी, -भंवर जितेंद्र सिंह

Apr 12, 2024 - 23:40
 0
जिले के लोगों का किया अपमान, भाजपा ने बाहरी व्यक्ति को बनाया प्रत्याशी, -भंवर जितेंद्र सिंह

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) अलवर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनसभा का आयोजन किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष नबीन शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष इकबाल व पूर्व जिला उपाध्यक्ष आसम खान ने बताया कि जनसभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीना, रामगढ़ विधायक जुबेर खान ने सम्बोधित किया। वही भंवर जितेंद्र सिंह ने कहां अलवर जिले में 35 लाख लोग रहते है। लेकिन भाजपा को इनमें से कोई प्रत्याशी नही मिला। बाहर से लाकर ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जो जिले के अधिकांश कस्बों का नाम तक नही जानते। भाजपा ने बाहरी व्यक्ति को टिकट देकर जिले के लोगों को अपमान किया है। भाजपा को अहंकार हो गया है।  भाजपा पैसों के बल पर चुनाव लड़ रही है। मोदी की गांरटी सिर्फ झूठ की गारंटी है। जनता ने मन बना लिया है जनता का विश्वास भाजपा से उठ चुका है।

कुछ लोग बीजेपी से पैसे लेकर मेव समाज का सौदा कर रहे है। उन्होंने प्रियंका गांधी के रोड़ शौ में पहुचने की अपील की। वही विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव देश की दिशा ओर दशा तय करेगा कि देश किस तरफ जायेगा। देश मे हिटलर शाही चल रही है। अपराधी के बयान मात्र से देश के एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाता है। झारखंड की सरकार गिराने के कोशिश की। ड्राइवरों के खिलाफ भी कानून बना दिया। 150 सांसदों को संसद से बैठा कर 18 मनमाने कानूने बना दिये। देश मे सविंधान बदलने का कार्य किया जा रहा है।  जनसभा को क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीना ने हर बार की तरह विधानसभा क्षेत्र में बड़े अंतर से लीड दिलवाने का आश्वासन दिया।  रामगढ़ विधायक जुबेर खान ने भी संबोधित किया। वही इस दौरान मण्डल अध्यक्ष छोटेलाल मास्टर, पूर्व सरपंच ताहिर खान, पूर्व सरपंच फतेह मोहम्मद, पूर्व सरपंच बच्चू तिवारी मगतू विजय महामंत्री लाल मोहम्मद, विधानसभा उपाध्यक्ष इकबाल खान, जिला उपाध्यक्ष आसम खेलदार, मोहम्मद रफीक, जरनैल खान सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................