विधायक राजेंद्र मीणा की पहल पर बैजूपाड़ा सीएचसी में 5 बेड की व्यवस्था, विधायक कोष से जल्द मिलेंगे 12 नए बेड
महुवा (अवधेश अवस्थी)महुवा विधायक राजेंद्र मीणा की पहल पर महुवा विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजूपाड़ा में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 नए बेड की व्यवस्था की गई है। विधायक द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दौसा को अस्पताल में बेड की कमी के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रबैजूपाड़ा में 5 बेड उपलब्ध करवा दिए हैं। विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक राजेंद्र मीना ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विधायक कोष से भी जल्द ही एक दर्जन (12) नए बेड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजूपाड़ा को उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।


