स्कार्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बालिका की मौत, चालक फरार

Apr 6, 2026 - 18:34
 0
स्कार्पियो की टक्कर से 7 वर्षीय बालिका की मौत, चालक फरार

खेड़ली। (दिनेश लेखी) कस्बे के बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर से 7 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रिया गर्ग (7) पुत्री रविकांत गर्ग, निवासी बाईपास रोड, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे घर के पास स्थित दुकान से खाने-पीने का सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बालिका गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन भी तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बालिका को उप जिला अस्पताल खेड़ली लेकर आए, जहां सिर में गंभीर चोट व अधिक रक्तस्राव होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि वाहन के नंबर के आधार पर स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि मृतका के पिता रविकांत गर्ग मूल रूप से भैंसीना गांव के निवासी हैं और निजी शिक्षक हैं। वे हाल ही में रविवार को ही अपने परिवार के साथ खेड़ली बाईपास स्थित नए मकान में रहने आए थे। परिवार में प्रिया के अलावा एक एक वर्षीय छोटी बहन भी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................