अवैध हथियार: प्रतापगढ़ में एक नाल टोपीदार बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

Mar 8, 2026 - 18:25
Mar 9, 2026 - 08:11
 0
अवैध हथियार: प्रतापगढ़ में एक नाल टोपीदार बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ / राजस्थान 

प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से एक नाल टोपीदार बंदूक जब्त की गई है। रावतपुरा रोड की तरफ से आ रहा था पुलिस टीम, जिसमें सहायक उप निरीक्षक उम्मेदसिंह भी शामिल थे, बम्बोरा जागीर तिराहे पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान रावतपुरा रोड की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस जाब्ते को देखकर वह व्यक्ति अचानक मुड़कर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम उदयलाल (38) निवासी रोहिणीखेड़ा (एकलिंगपुरा), पुलिस थाना जलोदा जागीर, जिला प्रतापगढ़ बताया। उसके दाहिने कंधे पर एक नाल टोपीदार बंदूक लटकी हुई थी। जब उदयलाल से बंदूक के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अवैध एक नाल टोपीदार बंदूक को जब्त कर लिया। जलोदा जागीर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। ये कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्रसिंह जोधा और पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वरलाल के मार्गदर्शन में जलोदा जागीर थानाधिकारी पूराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इसे अंजाम दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................