बाड़मेर के डॉ दिनेश बालाच का जयपुर से इंडोनेशिया तक सम्मान, जयपुर में सिविक ग्रुप के तत्वाधान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैश्विक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित, लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया अपना नाम दर्ज

Nov 17, 2025 - 11:05
Nov 17, 2025 - 11:05
 0
बाड़मेर के डॉ दिनेश बालाच का जयपुर से इंडोनेशिया तक सम्मान, जयपुर में सिविक ग्रुप के तत्वाधान में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बाड़मेर (राकेश कुमार लखारा) बाड़मेर के रहने वाले प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. दिनेश बालाच ने 16 नवंबर को रमाडा जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल AYUSH Conclave 3.0 में लीजेंड विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया अपना नाम एवं इंडोनेशिया बाली में सम्मानित होकर बनाया इतिहास।

जयपुर में डॉ. दिनेश बालाच ने "गट हेल्थ और डिटॉक्सिफिकेशन औफ बॉडी" पर अपना लेख प्रस्तुत किया। जो कि एक ऐतिहासिक क्षण रहा। इस राष्ट्रीय स्तर का आयोजन Essel Group/ CIVIC: Council for International Vaidhya Integration & Cooperation - Dr MM Qureshi / Taxzeal Abhishek Jain द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रो के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया जिसमें डॉ दिनेश बालाच को लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर का सर्टिफिकेट एवं अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालमुकुंद आचार्य, विधायक (हवा महल विधानसभा क्षेत्र, जयपुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंद पोद्दार चेयरमैन पोद्दार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रहे।

लीजेंड वर्ल्ड रिकॉर्ड में प्रस्तुत किए गट हेल्थ पर अपने लेख में डॉ. बालाच ने कहा — “एक स्वस्थ जीवन शैली ही समस्त चुनौतियों से लड़ने में मुख भूमिका अदा करती है। इसलिए आवश्यक है शारीरिक-मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ होना।”

वहीं इससे कुछ ही दिन पूर्व डॉ दिनेश बालाच को केंट फार्मास्युटिकल - डॉ निशांत त्रिपाठी द्वारा इंडोनेशिया-मलेशिया में "होम्योपैथी एक्सीलेंस" अवार्ड से नवाजा गया। डॉ बालाच को देश-विदेश में मिलने वाला यह सम्मान जहां होम्योपैथी चिकित्सा जगत में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है वहीं बाड़मेर शहर के लिए गौरवशाली क्षण है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है