बाड़मेर में ACB की बड़ी कार्रवाई: PM आवास योजना की किस्त के बदले रिश्वत ले रही VDO सपना गुर्जर गिरफ्तार

Aug 5, 2026 - 20:42
 0
बाड़मेर में ACB की बड़ी कार्रवाई: PM आवास योजना की किस्त के बदले रिश्वत ले रही VDO सपना गुर्जर गिरफ्तार

बाड़मेर (बरकत खां)। राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बाड़मेर की टीम ने धोरीमन्ना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने जूनाखेड़ा पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सपना गुर्जर को 4,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस अचानक हुई कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत अपने मकान की अंतिम किस्त जारी करवानी थी। इसके एवज में ग्राम विकास अधिकारी सपना गुर्जर द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। परिवादी की शिकायत पर बाड़मेर एसीबी के पुलिस निरीक्षक (CI) देवाराम के नेतृत्व में गुप्त सत्यापन कराया गया, जिसमें 4,500 रुपये लेने पर सहमति बनी।

मंगलवार को तय रणनीति के तहत जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की राशि सौंपी, एसीबी की टीम ने घेराबंदी कर VDO सपना गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एसीबी ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी कार्य के बदले घूस मांगे जाने पर तुरंत एसीबी में शिकायत दर्ज कराएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................