जोधपुर में मुंशी सीफत समिति का पुनर्गठन: फिरोज अध्यक्ष, साजिद महासचिव और शाहरुख कोषाध्यक्ष चुने गए
जोधपुर / बरकत खां
जोधपुर में मुंशी सीफत हुसैन संयुक्त मोहल्ला विकास समिति के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर दरगाह परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराते हुए समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत:
चुनाव प्रक्रिया के बाद पूर्व अध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष फिरोज शाह, महासचिव साजिद खान जोधाणा और कोषाध्यक्ष शाहरुख खान को माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा:
नुरूद्दीन और सईद खिलजी ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के पुनर्गठन के बाद नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है:
-
सरपरस्त: नसीम अली, सईद खिलजी, जुल्फिकार हुसैन
-
अध्यक्ष: फिरोज शाह
-
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: कालू खां
-
उपाध्यक्ष: नुरूद्दीन
-
महासचिव: साजिद खान जोधाणा
-
कोषाध्यक्ष: शाहरुख खान
-
कार्यवाहक अध्यक्ष: आसिफ नूरी
-
सचिव: अजहरुद्दीन (आजाद)
-
सह सचिव: समीर खान
-
प्रचार मंत्री: वाजिद खान
-
संगठन मंत्री: लियाकत अली
-
मीडिया प्रभारी: नफीस अहमद
समिति के पुनर्गठन से स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है और नई टीम ने मोहल्ले के विकास तथा सामाजिक कार्यों को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है।

