खेड़ापा पुलिस की डोडा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Jul 25, 2026 - 19:02
 0
खेड़ापा पुलिस की डोडा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज

बावड़ी (जोधपुर/ मिश्रीलाल लखारा) जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(1) के तहत डोडा तस्करी से अर्जित करीब एक करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति को फ्रीज करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में 90 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार हुए अनिल कुमार विश्नोई निवासी गिंगाला के खिलाफ जांच के दौरान यह सामने आया कि उसने अवैध तस्करी से अर्जित धन से 14.66 हेक्टेयर कृषि भूमि, एक महिंद्रा स्कॉर्पियो और एक बोलेरो कैंपर खरीदी थी। भारत सरकार के सक्षम प्राधिकारी द्वारा संपत्तियों को फ्रीज करने के आदेश के बाद 24 जुलाई 2026 को खेड़ापा थाना पुलिस ने पटवारी की मौजूदगी में कृषि भूमि को फ्रीज कर दिया, जबकि दोनों वाहनों की जब्ती की प्रक्रिया जारी है।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज (IPS) ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि नशे के अवैध कारोबार की कमर तोड़ी जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................