वाहन चेकिंग कर यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाते दिखे:- एसएसआई दातागंज

Mar 16, 2023 - 23:38
Mar 17, 2023 - 00:21
 0
वाहन चेकिंग कर यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाते दिखे:- एसएसआई दातागंज

बदायूँ (उत्तरप्रदेश/ अभिषेक वर्मा) जिले के दातागंज में दिन गुरुवार को दातागंज चौराहा पर आकस्मिक वाहन चेकिंग अभियान दातागंज वरिष्ठ उपनिरीक्षक  मनोज कुमार ने चलाया। वाहन चेकिंग अभियान में वरिष्ठ उपनिरीक्षक  मनोज कुमार दातागंज ने वाहन के कागजात, हेलमेट, ड्राइवर लाइसेंस सहित अन्य कागजातों की जांच की। इसमें वाहन के कागजात हेलमेट सहित अन्य कागजात वाहन चालकों द्वारा नहीं दिखाने पर जुर्माना सहित आवश्यक कार्यवाही की। वहीं काफी संख्या में वाहन ज़ब्त किये गए बाद में कागजात आदि की जांच कर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। साथ ही बाइक चालकों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में बाइक के समुचित दस्तावेजों को साथ रखें य फिर वाहन के  कागजो का फ़ोटो क्लिक कर मोबाइल फोन में सेव अवश्य रखें एवं हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं । वहीं हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर  बताया कि अपराध नियंत्रण की दिशा में वाहन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं भविष्य में भी लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहनों के कागजातों को दुरुस्त कर लें और अपने जीवन की सुरक्षा हेतु बाइक चालक हेलमेट जरूर पहने। इसी के साथ उन्होंने बड़े वाहनों को चेक भी किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है