निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रेक्टिस नहीं करें सरकारी डॉक्टर: जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

May 4, 2022 - 18:07
 0
निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रेक्टिस नहीं करें सरकारी डॉक्टर: जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

मेडतासिटी (नागौर, राजस्थान/ तेजाराम लाडणवा) सरकारी सेवारत् चिकित्सक, किसी भी निजी चिकित्सा संस्थान में सेवा नहीं दे सकते हैं। इसे लेकर जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने सख्त निर्देश दिए हैं। जिला कलक्टर समारिया ने निर्देश दिए कि सरकारी सेवारत् चिकित्सक किसी भी निजी चिकित्सा संस्थान में सर्जरी इत्यादि अन्य किसी भी प्रकार की चिकित्सा सेवा नहीं दे सकते। ऐसा पाए जाने पर संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ वे सरकारी सेवारत् चिकित्सक, जो एनपीए का लाभ ले रहे हैं, वे घर पर चिकित्सा परामर्श शुल्क भी नहीं ले सकते। जिला कलक्टर ने समस्त सरकारी सेवारत् चिकित्सकों को उक्त निर्देशों की अक्षरशः पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति निजी चिकित्सा संस्थान में काम करने वाले सरकारी सेवारत चिकित्सक के विरूद्ध अपनी शिकायत जिला कलक्ट्रेट कार्यालय के दूरभाष नं. 01582-241444 तथा ई मेल आईडी [email protected] पर दर्ज करवा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है