अतिक्रमण हटाने पर दो पक्षों में लाठीभाटा जंग, आधा दर्जन घायल

Jun 15, 2020 - 20:59
 0
अतिक्रमण हटाने पर दो पक्षों में लाठीभाटा जंग, आधा दर्जन घायल

बयाना भरतपुर

बयाना 15 जून। पुलिस कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला छीतरीया में सोमवार को वहां की ग्राम पंचायत की ओर से आम रास्ते में हो रहे अतिक्रमणों को हटाए जाने के बाद वहां के दो पक्ष आपसी कहासुनी के दौरान आपस में भिड गए जिसमें दोनों पक्षों की दो महिलाआंें व एक बालिका सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मारपीट में घायल हुए गांव नगला छीतरीया निवासी फूलवती पत्नी निरंजन जाटव, हरभेजी पत्नी सीताराम जाटव, पिंकी पुत्री निरंजन जाटव, विशेष पुत्र निरंजन जाटव, रज्जन पुत्र सीताराम जाटव आदि को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नही कराया जा सका है।

बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow