अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना में एक की मौत

Aug 22, 2020 - 20:13
 0
अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना में एक की मौत

बयाना भरतपुर

बयाना 22 अगस्त। बयाना भरतपुर रोड पर बीती रात्रि को अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त राहगीर को बयाना अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली एचएम ताराचंद के अनुसार मृतक की पहचान गांव अगावली निवासी कमलसिंह धाकड आयु 55 वर्ष के रूप में हुई है। जिसका शनिवार को पंचनामा व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह दुर्घटना गांव अगावली व झील चैराहे के बीच में शुक्रवार की रात्रि को हुई बताई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की ओर से भी पुलिस में मामला दर्ज नही कराया जा सका है।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow