शिक्षक संघ सियाराम की बैठक मे शिक्षको की समस्याओ पर हुई चर्चा

Jul 10, 2020 - 02:17
 0
शिक्षक संघ सियाराम की बैठक मे शिक्षको की समस्याओ पर हुई चर्चा

बयाना भरतपुर

बयाना 09 जुलाई। शिक्षक संघ सियाराम की बैठक जिलाध्यक्ष बदनसिंह मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं व मांगों के निदान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में कोरोना जागरूकता अभियान व वृक्षारोपण अभियान एवं सरकारी स्कूलों में नामांकन वृद्धि अभियान को गति देने के उपायों पर भी चर्चा हुई और सभी ने सरकारी प्रयासों व योजनाओं में सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, मंत्री बृजकिशोर, रमेश चंद, छैलबिहारी, परषोत्तम लाल, विशम्भर मीणा, जयपाल चैधरी, अशोक भारद्वाज,पूनमशर्मा, अनीता मित्तल आदि भी मौजूद रहे।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow