नाबालिग लड़की को जबरन अपने घर में रखकर बलात्कार करने और देहव्यापार के धंधे में धकेलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले में लड़के का भाई, बहन व देहव्यापार कराने वाली महिला अभी फरार

Dec 30, 2020 - 16:40
 0
नाबालिग लड़की को जबरन अपने घर में रखकर बलात्कार करने और देहव्यापार के धंधे में धकेलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अबोहर (पंजाब/सत्यनारायण शर्मा) थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह व एएसआई सुखपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लड़की को जबरन अपने घर में रखकर बलात्कार करने तथा देहव्यापार के धंधे में धकेलने के मुख्य आरोपी प्रगट सिंह पुत्र संतोष वासी दौलतपुरा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को आज न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।
गौरतलब है कि थाना खुइयां सरवर के प्रभारी सुखपाल सिंह व महिला सब इंस्पैक्टर प्रमिला रानी ने नाबालिग लड़की के ब्यानों के आधार पर उसको जबरन ढाई वर्ष तक अपने घर में रखकर शरीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करना, फोटो व वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेर करने के लिए मजबूर कर रेप करने तथा आगे बेचने की कोशिश में दो महिलाओं व दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया थाना खुइयां सरवर पुलिस ने।
जानकारी के अनुसार नाबालिग लडकी के ब्यानेां के आधर पर पुलिस ने मुकदमा नंबर 183, 26-12-2020 भादंसं की धारा 363, 366ए, 376, 313, 372, 373 व 6 पोस्को एक्ट के तहत प्रगट सिंह पुत्र संतोख सिंह व उसका भाई सतनाम सिंह पुत्र संतोख सिंह वासी दलमीरखेडा व उसकी बहन जोती पत्नी मंगल सिंह वासी इंदिरा नगरी अबोहर व एक महिला जस्सी पत्नी नामलूम गंगानगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लडकी ने बताया कि उसके पिता काफी समय से लापता है व पांच बहने हैं। प्रगट सिंह ने उसे किसी कंपनी में जॉब दिलाने के लिए अपने साथ अपने घर में रखा हुआ था। ढाई वर्ष से उनके साथ ही रह रही थी। उसका भाई सतनाम सिंह ने उसकी अश्लील वीडियो तथा फोटो खींच कर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया व ढाई वर्ष तक उसके साथ रेप किया। इतना ही उसकी बहन ज्योति ने अपनी सहेली के साथ मिलकर एकमहिला जस्सी को गंगानगर उसके पास छोडने का निर्णय लिया। लडकी ने उसके चुगल से छुडकर अपने सहयोगियों की मदद से थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................