राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने 7 कंपनियों की 9 दवाइयां और इंजेक्शन बेचने पर लगाई रोक:जुकाम-बुखार की दवा जांच में फेल

Dec 7, 2024 - 13:09
 0
राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने 7 कंपनियों की 9 दवाइयां और इंजेक्शन बेचने पर लगाई रोक:जुकाम-बुखार की दवा जांच में फेल

जयपुर ,राजस्थान 

राजस्थान में ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को 7 कंपनियों की 9 दवाइयाें के कुछ बैच की बिक्री करने पर रोक लगा दी है। इनमें से 4 दवाइयां जांच में नकली पाई गईं। जबकि 5 दवाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। उनमें सॉल्ट की मात्रा सही नहीं थी। इनमें खांसी, जुकाम, एंटी एलर्जी की दवाइयां और इंजेक्शन के अलावा विटामिन डी-3, कैल्शियम, मानसिक रूप से बीमार मरीजों को दी जाने वाली गोलियां और खून पतला करने के इंजेक्शन हैं।

ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक और राजाराम शर्मा ने आदेश जारी कर बताया- नवंबर में बाजार में अलग-अलग जगहों से दवा के सैंपल लिए थे। जो जांच में अमानक पाई गई हैं। इसमें सिस्टोल रेमडीज कंपनी की टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपिन सॉल्ट वाली सुपाटेल-ट्रियो के तीन बैच हैं। जो फेल हो गए। ये दवाइयां हाइपरटेंशन के मरीजों को दी जाती हैं।

ये दवाइयां नकली मिलीं

  • सनोफी इंडिया लिमिटेड के एविल इंजेक्शन का बैच। ये इंजेक्शन मानसिक तौर पर बीमार मरीजों को नींद के लिए दिए जाते हैं।
  • मैसर्स एपल फॉर्म्यूलेशन प्रा. लि. की कैल्शियम कार्बोनेट और विटामिन डी-3 की टैबलेट।
  • सिस्टोल रेमडीज कंपनी की टेल्मिसर्टन और एम्लोडिपिन सॉल्ट वाली सुपाटेल-ट्रियो।
  • मैसर्स प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर प्रा. लि. की अल्प्राजोलम टैबलेट।

खांसी-जुकाम और एलर्जी की ये दवा अमानक मिलीं

  • मैसर्स एस्पर फार्मास्युटिकल्स की निमोस्लाइड पेरासिटामोल टैबलेट अमानक मिलीं।
  • मैसर्स एडविन फार्मा एलसीमास्क-एम (लिवोसिट्राजिन, मोंटेलुकास्ट) की दवाई के सैंपल भी अमानक निकले हैं।

खून पतला करने वाले इंजेक्शन अमानक मिले इनके अलावा मैसर्स स्कॉट-एडिल फार्मासिया लि. का खून पतला करने का हेपारिन सोडियम इंजेक्शन और मैसर्स एथिकेयर लैबोरेट्रीज का संक्रमण कंट्रोल करने वाला सल्फामेथोक्साजोल और ट्राइमेथोप्रिम का इंजेक्शन भी अमानक निकला है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................