गुरुग्राम के टॉप बिल्डर BPTP का जयपुर में ग्रैंड प्रॉपर्टी शोकेस – 100Acress.com के साथ ऐतिहासिक साझेदारी

Jul 25, 2025 - 15:15
 0
गुरुग्राम के टॉप बिल्डर BPTP का जयपुर में ग्रैंड प्रॉपर्टी शोकेस – 100Acress.com के साथ ऐतिहासिक साझेदारी

जयपुर, (गिर्राज सौलंकी) — पिंक सिटी जयपुर इस जुलाई एक खास रियल एस्टेट आयोजन का गवाह बनने जा रहा है, जब गुरुग्राम के जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर BPTP पहली बार जयपुर में अपने बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का एक्सक्लूसिव शोकेस करने आ रहे हैं। यह आयोजन 25 और 26 जुलाई को Marriott Hotel, Near Jawahar Circle में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का नेतृत्व 100Acress.com के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश अग्रवाल द्वारा किया जा रहा है, unka aur unki team राजस्थान रियल एस्टेट इंडस्ट्री में तीन दशकों का अनुभव है।

इस विशेष इवेंट की रणनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं 100Acress.com के चीफ बिज़नेस ऑफिसर अमन दुग्गल और डायरेक्टर सेल्स अनुराग यादव, जिन्होंने जयपुर और आसपास के निवेशकों के लिए एक ऐसा मंच तैयार किया है, जहां वे गुरुग्राम जैसे हाई-ग्रोथ ज़ोन में प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन विकल्पों को जान और समझ सकें।

BPTP की ओर से इस इवेंट में शिरकत करेंगे कंपनी के Country Sales Head हरिंदर ढिल्लों, जो ब्रांड के विज़न और भविष्य की योजनाओं को निवेशकों के साथ साझा करेंगे। BPTP की विश्वसनीयता, प्रोजेक्ट क्वालिटी और समय पर डिलीवरी के लिए एक खास पहचान रही है, और अब जयपुर के लोग भी सीधे इस भरोसे का हिस्सा बन सकेंगे।
जयपुरवासियों के लिए गुरुग्राम में घर खरीदना एक सपना जैसा रहा है — कभी जानकारी की कमी, तो कभी दूरी की वजह से यह कदम कठिन लगता रहा है। लेकिन अब जब गुरुग्राम खुद जयपुर आ रहा है, तो यह अवसर हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।

इस आयोजन के माध्यम से 100Acress.com और BPTP ने एक नई शुरुआत की है — एक ऐसा मंच जहां निवेशक सीधे डेवलपर्स से मिलकर पारदर्शी और प्रामाणिक निर्णय ले सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................