ओम प्रकाश चेजारा के आवास पर महिलाओं ने लगाई मां शाकंभरी की चुनरी की बूटियां

मां शाकंभरी की चुनडी के बूटियां लगाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह

Dec 28, 2024 - 12:33
 0
ओम प्रकाश चेजारा के आवास पर महिलाओं ने लगाई मां शाकंभरी की चुनरी की बूटियां

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) आगामी 13 जनवरी को उदयपुरवाटी से शाकंभरी सकराय धाम तक निकाली जाने वाली विशाल पैदल चुनरी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं  में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है l चुनरी यात्रा को लेकर जहां शेखावाटी में श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है वहीं देश-विदेश में भी श्रद्धालुओं में मां शाकंभरी की चुनरी को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है l शाकंभरी कुटुंब परिवार के मूलचंद सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 जनवरी को जमात स्थित गणपति मैरिज गार्डन से शाकंभरी सकराय धाम तक विशाल चुनरी पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु भाग लेंगे l एक दिन पूर्व 12 जनवरी को गणपति मैरिज गार्डन में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा एवं प्रसाद भी वितरित किया जाएगा l कृष्णा कुमावत पत्नी श्री राम कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को उदयपुरवाटी कस्बे के घूम चक्कर पर स्थित ओमप्रकाश चेजारा के आवास पर महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए मां शाकंभरी की चुनरी की बूटियां लगाई l इस दौरान कृष्णा कुमावत, पूजा, पिंकी, रजनी ,कौशल्या ,लक्ष्मी ,संतोष ,भवरी, सरला, प्रेम मनीषा, पूनम, पिंकी, मीना, केसरी देवी , सहित कई महिलाएं मौजूद रही l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है