राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Mar 18, 2025 - 13:32
 0
राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

राजगढ़ (अलवर /अनिल कुमार गुप्ता )  राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित एलसी-142 के समीप ट्रैन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हैडकांस्टेबल मुकेश ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से सूचना दी की राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर ट्रेन से एक व्यक्ति कट गया। इस सूचना पर राजगढ़ व रेलवे पुलिस एवं पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली मौके पर पहुंचे। जहां पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की सहायता से मृतक के शव को ट्रैक से हटवाया एवं शव को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचे। जिसकी शिनाख्त राजगढ़ कस्बे के रेलवे स्टेशन के समीप निवासी महेंद्र कुमार सैनी पुत्र कल्याण सहाय सैनी के रूप में हुई है। हैडकांस्टेबल मुकेश ने बताया कि इस सम्बंध में मृतक के पिता कल्याण सहाय सैनी ने पोस्टमार्टम व कानूनी कार्यवाही नही करवाने की रिर्पोट दी है। इस पर पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है