बैंक मैनेजर राकेश सैनी का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) बड़ा गांव निवासी पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी के लाडले पुत्र यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया में मैनेजर राकेश सैनी का सेंट्रल ऑफिस मुंबई में सम्मान किया गया ।मार्केटिंग सेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र मुंबई सीजेएम बी पी दास के कर कमलों से दिया गया ।इस अवसर पर सेंट्रल ऑफिस के जी एम ऋषि डढ़ा मुंबई जी एम शैलाज सिन्हा चीफ मैनेजर दत्ता सेन एसयूडी लाइफ इंडिया फ़र्स्ट लाईफ़ यूनियन म्यूच्यूअल फंड चैनल पार्टनर राजेश वर्मा सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे ।दिये गए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सैनी की भूरी भूरी प्रशंसा की गई । राकेश सैनी को मुंबई में सम्मान मिलने पर उदयपुरवाटी एवं बड़ा गांव में कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने उन्हें बधाई प्रेषित की है l

