थाना कोटकासिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई :9 हिस्ट्रीशीटरों सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

Oct 12, 2025 - 12:20
 0
थाना कोटकासिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई :9 हिस्ट्रीशीटरों सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

 कोटकासिम (जयबीर सिंह)

कोटकासिम। जिला पुलिस अधीक्षक खैरथल तिजारा मनीष कुमार (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तनलाल भार्गव (RPS) तथा वृत्ताधिकारी सुरेन्द्र यादव (RPS) के सुपरविजन में थाना कोटकासिम पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

थाना अधिकारी नन्दलाल (SI) के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सक्रिय 09 बदमाश हिस्ट्रीशीटरों की दस्तयाबी कर पूछताछ की गई, जबकि 01 अवैध शराब प्रकरण में 01 आरोपी, तथा 02 जुआ प्रकरणों में 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
साथ ही 01 स्थायी वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया एवं 08 गैस एजेंसियों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा यह अभियान अपराधियों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................