चिकित्सकों का सम्मान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को करता है मजबूत: डॉ. मक्की गैसावत

Jul 1, 2026 - 14:50
 0
चिकित्सकों का सम्मान समाज में सेवा और सहयोग की भावना को करता है मजबूत: डॉ. मक्की गैसावत

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब मकराना द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीकेएस मकराना हॉस्पिटल के चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए सीकेएस मकराना हॉस्पिटल के सीईओ एवं ग्लोबल ऑपरेशंस डॉ. हाजी मक्की गैसावत ने क्लब का आभार व्यक्त किया। डॉ. गैसावत ने कहा कि चिकित्सकों के प्रति समाज का यह सम्मान और विश्वास ही उन्हें और अधिक समर्पण व सेवा भाव से कार्य करने की ऊर्जा देता है। 
इस दौरान डॉ. मक्की गैसावत ने अपने संबोधन में कहा कि लायंस क्लब द्वारा डॉक्टरों को सम्मानित करना केवल किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं है, बल्कि यह संपूर्ण चिकित्सा सेवा और मानवता के प्रति समर्पित सभी स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान का सम्मान है। इस तरह के प्रेरणादायी कार्यक्रम समाज में सेवा, सहयोग एवं आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं, जिससे चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने दोहराया कि सीकेएस मकराना हॉस्पिटल भविष्य में भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों और मानवीय सेवा भाव के साथ मकराना व आसपास के क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गैसावत ने लायंस क्लब मकराना के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस गरिमामयी अवसर पर सम्मानित चिकित्सकों के साथ हॉस्पिटल स्टाफ भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है