बल्देवगढ़ से नारायणी माता की ग्यारवीं पदयात्रा इक्कीस जुलाई को रवाना
अलवर (रितीक शर्मा) जिले के राजगढ़ पंचायत समिति के नारायणी धाम समीप ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ के नरसिंह चौक में 850 वर्षो पुराना भगवान कृष्ण के अवतार नरसिंह का स्थान से नारायणी धाम के लिए सामूहिक ध्वज पदयात्रा 21 जुलाई प्रात 10 बजे मंत्रोच्चार के साथ ध्वज पताका लिए श्रद्वालुओं का जत्था रवाना हो कर दोपहर करीब 2 बजे नारायणी धाम पहुंच ध्वज पताका मां नारायणी को समर्पित कर प्रसादी कार्यक्रम होगा।
ध्वज पदयात्रा में बल्देवगढ़ कस्बे के कार्यकर्ता शीशपाल शर्मा, धनश्याम शर्मा,उपसरपंच बाबूलाल भाटा, राधेश्याम, हीरालाल शर्मा,नंदकिशोर भाटा, खैराती लाल शर्मा, सुरेश जोशी, हरि नारायण मोदी, मोहनलाल प्रजापत, कल्याण प्रजापत, धारा सिंह, धनश्याम भाटा, विष्णु शर्मा, श्याम लाल सरपंच, बनवारी प्रजापत, पिंटू मीणा, प्रकाश, रामेश्वर, मुंशी आदि कार्यकर्ताओं आयोजन को सफल बनाने के प्रयास में जुटे हुए है।