ओलखा बने यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव-युवाओं में खुशी-जताया आभार
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
विधानसभा के इंद्रपुरा गांव निवासी दिनेश ओलखा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें प्रदेश प्रदेश नेतृत्व ने यूथ कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए उन्होंने झुंझुनू सांसद बृजेंद्र ओला ,पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा , उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी व यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूड का आभार जताया है।
दिनेश ओलखा इससे पहले एनएसयूआई में प्रदेश सचिव के पद पर रहकर युवाओं में एक अपनी अलग पहचान बनाई है । दिनेश ओलखा के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर श्याम कटारिया ,कमलेश सैनी , जूली राठी ,जमील कुरैशी , बाबू लाल सैनी , गोविंद पार्षद ,अशोक राठी ,योगेंद्र सिंह ,माहिर खान , पिंटू पार्षद , रोशन जांगिड़ , सैयद मनियार , हितेश अग्रवाल आदि युवाओं ने खुशी प्रकट की है।
युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का करेंगे काम
हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश ओलखा ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह से निभाते हुए कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे । साथ ही राहुल गांधी , सचिन पायलट और अशोक गहलोत की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का काम करेंगे।