गुढ़ा बावनी किशोरपुरा के ख्यालीवाला हीरामल देव महाराज के भंडारे में उमड़ी श्रद्धा, दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

Aug 11, 2025 - 14:01
 0
गुढ़ा बावनी किशोरपुरा के ख्यालीवाला हीरामल देव महाराज के भंडारे में उमड़ी श्रद्धा, दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ

उदयपुरवाटी / गुढ़ागोड़जी (सुमेर सिंह राव)
 गुढ़ा बावनी व किशोरपुरा भैरू नगर काकड़  ख्यालीवाला कुआं स्थित लोकदेवता हीरामल महाराज पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार की रात्रि जागरण हुआ । जिसमें देव महाराज के लिए एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतिया दी गई । रात्रि भजन कीर्तन के बाद सुबह सोमवार को हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। सुबह से देर रात्रि तक भंडारा चला जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया ।  इस भव्य आयोजन में शेखावाटी के विभिन्न हिस्सों से 21 हीरामल देव महाराज मंदिरों के गुरु और भक्त शामिल हुए । रात्रि में जागरण और भंडारे का विधिवत रूप से शैतान जी गुरुजी के सान्निध्य मे समाज सेवी सुधीर कुमार मीणा  पंकज मीणा किशोरपुरा राकेश कसवा पंडित महेश शर्मा घाटीपुरा सहित कई लोगों ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देव महाराज के भक्त हरि ओला सेवापति बाबूलाल सैनी और पपूराम ने बताया कि देव महाराज का स्थान आस पास के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। सच्चे मन से सेवा करने वाले को निराशा मिलने का सवाल ही नहीं है। देव महाराज को मानने वाले लोगों के जीवन में आमुचूल परिवर्तन आया है महाराज के सेवा भावी लोगों ने श्रावण मास में सेवा देकर पुण्य कमाया है। इस अवसर पर  बजरंग शर्मा,बाबूलाल सैनी,राजेश बटार,जयराम बटार,लीलाधर बटार,रामवतार कुमावत,संदीप ओला,गुगन काकरिया, कैलाश पापड़ा, मामराज सैनी,मुरली खटाना,राजवीर बांगड़वा, श्योपाल सैनी, सुरेन्द्र सैनी,लोकेश सैनी,सुनील बटार,सचिन सैनी,पूर्ण खलवा,नरेश सैनी,चन्दगी सैनी,इंद्राज सिराधना, बाद्र सिराधना,सरनाम रावत, विकाश बटार,दिनेश झाझरिया,शीशराम खटाणा, मुकेश खटाणा,लीलाधर सैनी सहित कई लोग मौजूद थे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................