निकाय चुनावो में सिंबल मिलने के बाद प्रचार में लगे उम्मीदवार
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका चुनाव में उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद पार्टी के उम्मीदवारों सहित निर्दलीयों प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है । पार्टी प्रत्याशियों ने अपने नाम के साथ ही पार्टी सिंबल पर मतदाताओं का ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
निकाय चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस सिंबल मिलने के बाद प्रचार अभियान को गति मिली है। पार्टीओ के बागी निर्दलीय और नए उम्मीदवार सिंबल का अभी आवंटन नहीं होने से व्यक्तिगत रूप से तोड़फोड़ की राजनीति अपना रहे है।
पार्टी उम्मीदवार अपने आवंटित सिंबल को लेकर विकास के कार्य एवं स्थानीय जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर प्रचार कर रहे हैं। उम्मीदवार का परिवार अलग-अलग टोलियां बनाकर वार्ड के हर घर में पहुंच रहा है।
महिला प्रत्याशी एवं पुरुष प्रत्याशीयों की पत्नी परिवारजन घर घर पहुंच कर गृहणियों से सीधे संवाद कर रही है । परिवार के युवा सदस्यों उम्मीदवारो का सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार कर पार्टी चिन्ह के साथ एवं निर्दलीय उम्मीदवार आकर्षक रील्स और पोस्ट बनाकर शेयर कर मतदाताओ से वोटो की मांग कर रहे है।

