जयपुर महानगर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का 13 वां दिन भक्ति के साथ दीप अर्चना की

Aug 23, 2025 - 13:34
 0
जयपुर महानगर में 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का 13 वां दिन भक्ति के साथ दीप अर्चना की

 जयपुर 23 अगस्त (कमलेश जैन)
परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य मुनि श्री पावन सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा ,मुनि श्री सुभद्र सागर जी महाराज ससंघ के आशीर्वाद  से प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 48 दिवसीय भक्तामर पाठ के 13 वें दिन 22 अगस्त चतुर्दशी महापर्व के अवसर पर दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर महारानी फार्म  जयपुर महानगर में बडे ही ‌उल्लास व भक्ति के साथ दीप अर्चना की गयी।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि उक्त महा अर्चना में सर्वप्रथम पुण्यार्जक परिवारों ने अपने अपने परिवार के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात विधानाचार्य पं अजीत शास्त्री गायत्री नगर ने मांगंतुगाचार्य द्वारा रचित भक्तामर पाठ के एक एक श्लोक पर ऋद्धि सिद्धि मंत्रों से भारी संख्या में उपस्थित भक्तों से दीप अर्चना कराई गयी।
         उदयभान जैन के अनुसार 48 दिवसीय भक्तामर पाठ का जयपुर महानगर में आठवां वर्ष है,  उक्त भक्तामर पाठ
ऋद्धि सिद्धि मंत्रों  व दीप अर्चना भक्ति भाव सहित 27 सितम्बर तक चलेगा । मन्दिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह ने बताया कि दशलक्षण पर्यूषण महापर्व 28 अगस्त से प्रारम्भ हो रहे हैं, जिसका आगाज़ अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा झंडारोहण, मंत्री राजेश बोहरा दीप प्रज्ज्वलन कर करेंगे।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................