सिंघल मन की बात कार्यक्रम का भरतपुर संभाग के प्रभारी मनोनित
हलैना (विष्णु मित्तल) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक मोतीलाल मीणा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के अभिशंसा पर कस्वा उच्चैन निवासी कृष्णदीप सिंघल को मन की बात कार्यक्रम का भरतपुर संभाग एवं टोंक जिले का प्रभारी मनोनित किया है। नव मनोनित कृष्णदीप सिंघल का भरतपुर संभाग और टोंक जिले के भाजपा कार्यक्रर्ता व उनके समर्थको ने खुशी प्रकट करते हुए मिष्ठान बांटे और वही नगर पालिका खेरली गंज के चैयरमेन संजय गीजगढिया,नगर पालिका वैर के चेयरमैन विष्णु महावर,भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टंटा,पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता,पूर्व पंच विनोद मित्तल,राकेश गोयल आदि ने दूरभाष पर बधाईयां दी।