हलैना क्षेत्र में डीएपी प्राप्ति पर किसान खुश :उचित दर पर मिला डीएपी ,कृषि विभाग की हो रही सराहना
हलैना (विष्णु मित्तल) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वं कैबिनेट कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किस को उचित दर पर डीएपी व यूरिया उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है, क्यों कि किसान ही अन्नदाता है जो सभी लोगों को आना अन्न उपलब्ध कराने में अहम भूमिका अदा करता है। जिला कलेक्टरों को खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम करने के निर्देश जारी किए हुए हैं। डीएम, कृषि अधिकारी जिस पर नजर रखे हुए है। जिला कलेक्टर कमर उल जमाल चौधरी, कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ देशराज सिंह ,संयुक्त निदेशक सुरेश गुप्ता के निर्देश पर वैर उपखण्ड क्षेत्र के कस्बा हलैना, हतीजर व धरसोनी में कृषि अधिकारी मुनीम सिंह गुर्जर व कृषि पर्यवेक्षक जगदीश सिंह ने हतीजर पहुंचकर किसान और बागवान मालिकों को उचित दर पर डीएपी वितरण करवाया। कृषि अधिकारी मुनीम सिंह गुर्जर ने बताया कि हतीजर,धरसोनी में किसानों को 1350 रु में डीएपी उपलब्ध कराया गया। यहां के सभी दुकानदारों ने करीब 700 कट्टे उचित दर पर विक्रय किए। क्षेत्र के किसान बोले बाबा तेरा भला होगा तेने सरसों बुवाई से पहले डीएपी उपलब्ध करा दिया।


