आबाकारी विभाग ने 4500 लीटर वाश व 6 भट्टी नष्ट की
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) आबकारी विभाग द्वारा चलाये गए विशेष अभियान की पालना में जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा के निर्देशन में 70 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई व एक प्रकरण साधारण श्रेणी का दर्ज कर 4500 लीटर वाश व 06 भट्टी नष्ट की गई।
एईओ लखन व्यास के नेतृत्व में संयुक्त रेड गश्त की गई जिसमें आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी, जमादार रोबिन सिंह ने कस्बा कुम्हेर के छापर मौहल्ला में संयुक्त रेड गश्त की गई जिसमें 02 प्रकरण आबकारी वृत डीग में दर्ज किये गए जिसमें 01 प्रकरण महत्वपूर्ण श्रेणी का दर्ज किया गया। जिसमें कुल बरामदगी 70 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई व एक प्रकरण साधारण श्रेणी का दर्ज किया गया। जिसमें कुल बरामदगी 08 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि गश्त को दौरान अभियुक्त मौके से फरार हो गये एवं 4500 लीटर वाश व 06 भट्टी नष्ट की गई।