भरतपुर:जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 28 को; 2,201 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 13 केंद्र बनाए
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 28 को; 2,201 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, 13 केंद्र बनाएबयाना ब्लॉक से सर्वाधिक 303 व पहाड़ी से सबसे कम 70 अभ्यर्थी पंजीकृत; सुबह 11 से 1:30 बजे तक होगा आयोजन
हलैना (विष्णु मित्तल)। जिला भरतपुर के ग्राम छोंकरवाड़ा कलां स्थित आवासीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्राचार्य ए.बी. सक्सेना और परीक्षा प्रभारी रूपेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में भरतपुर एवं डीग जिले के राजकीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा 5वीं में पढ़ रहे कुल 2,201 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 10:30 बजे तक अपने परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए दोनों जिलों में कुल 13 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें भरतपुर जिले में 8 तथा डीग जिले में 5 केंद्र शामिल हैं।
बयाना में सर्वाधिक व पहाड़ी में सबसे कम परीक्षार्थी ब्लॉकवार आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में बयाना ब्लॉक से सबसे अधिक 303 और पहाड़ी ब्लॉक से सबसे कम 70 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके अलावा भुसावर से 269, उच्चैन से 228, कुम्हेर से 203, डीग से 188, रूपवास से 166, नदबई से 165, सीकरी से 163, वैर से 134, भरतपुर शहर से 132, कामां से 106 तथा नगर ब्लॉक से 84 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा निर्धारित परीक्षा केंद्रों में महाराजा बदन सिंह राउमावि भरतपुर, मास्टर आदित्येन्द्र राउमावि भरतपुर, राउमावि बयाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नदबई, स्वतंत्रता सेनानी रामचरन लाल गोयल राउमावि रूपवास, राउमावि वैर, शहीद राम बाबू राउमावि उच्चैन, श्री जगन्नाथ पहाड़िया राउमावि भुसावर, के.एल.जे. राउमावि डीग, राउमावि कुम्हेर, राउमावि कामां, अनार देवी राउमावि नगर और केसरी सिंह राउमावि पहाड़ी शामिल हैं।

