शहरी समस्या समाधान शिविर में जिला कलक्टर ने 101 लाभार्थियों को सौंपे पट्टे

Dec 24, 2025 - 14:09
 0
शहरी समस्या समाधान शिविर में जिला कलक्टर ने 101 लाभार्थियों को सौंपे पट्टे

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की आवासीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आज नगर निगम भरतपुर द्वारा शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला कलेक्टर कमर चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई द्वारा कुल 101 पट्टों का वितरण कर शहरवासियों को मालिकाना हक का तोहफा दिया गया।
सचिव नगर निगम विजय प्रताप सिंह ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में वितरित किए गए पट्टे शिविर में पारदर्शिता और गति के साथ काम करते हुए प्रशासन ने अलग-अलग श्रेणियों के अंतर्गत पट्टे जारी किए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि के नियमन, कच्ची बस्ती के निवासियों एवं स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत पट्टे जारी किये गये। नगर पालिका अधिनियम की धारा 69-क के अंतर्गत पुराने दस्तावेजों के आधार पर पट्टे जारी किये गये।
प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को राहत
जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य ध्येय अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पट्टा मिलने से न केवल संपत्ति को कानूनी मान्यता मिलती है, बल्कि आमजन के लिए बैंक लोन और अन्य सुविधाएं प्राप्त करना आसान हो जाता है।
नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई ने बताया कि निगम प्रशासन लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी
लंबे समय से अपने आशियाने के मालिकाना हक का इंतजार कर रहे 101 परिवारों के चेहरे पट्टा प्राप्त करते ही खिल उठे। लाभार्थियों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर निगम राजस्व अधिकारी तेजराम मीना, सोनम यादव एवं निगम स्टाफ उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................