पहाड़ी पुलिस ने 6 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:5 मोबाइल फोन, 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद; लाखों की ठगी का खुलासा

Dec 25, 2025 - 11:08
 0
पहाड़ी पुलिस ने 6 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार:5 मोबाइल फोन, 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद; लाखों की ठगी का खुलासा

डीग जिले की पहाड़ी पुलिस ने 'ऑपरेशन एंटीवायरस' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मौके पर पांच मोबाइल फोन और दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पहाड़ी मार्ग सोलाका के पास साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर इन ठगों को धर दबोचा।

पकड़े गए सभी साइबर ठग सोशल मीडिया पर कपड़े सीने की सिलाई मशीन का विज्ञापन डालते थे। वे सस्ते दामों में मशीन बेचने का झांसा देकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। इन ठगों ने कई राज्यों के लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है।

पुलिस पकड़े गए सभी साइबर ठगों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य वारदातों का खुलासा हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................