जागरूकता रैली निकाल कर दिया संदेश

Dec 5, 2025 - 12:49
 0
जागरूकता रैली निकाल कर दिया संदेश

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को कंपनी बाग के सामने स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई रैली में पूर्व सैनिक स्वयंसेवी संगठन व कॉलेज व स्कूलों में पढ़ने वाले एनसीसी के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया यह रैली कार्यालय से रवाना होकर शहीद स्मारक होते हुए वापस सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंची |

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शमशेर सिंह सिहाग ने बताया कि 7 सितंबर को 77 वां सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा जिसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली जा रही है  जिसके लिए सरकार के विभिन्न कार्यालय  स्कूल व कॉलेज में सेना के झंडे लगाए जाएंगे तथा कार्यालयों में झंडे भी भिजवाए जाएंगे जिसमें डोनेशन के रूप में सेवा के झंडे का मूल्य₹10 रखा गया है इसमें एकत्रित होने वाली राशि सेना में युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं व उनके परिवार के सहयोग के लिए उपलब्ध कराई जाती है 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................