अलवर जिला अस्पताल की लिफ्ट एक माह से खराब, मरीज परेशान

Jun 20, 2025 - 14:43
 0
अलवर जिला अस्पताल की लिफ्ट  एक माह से खराब, मरीज परेशान

अलवर (अनिल गुप्ता)

अलवर के जिला अस्पताल में करीब एक महीने से लिफ्ट खराब पड़ी है। जिससे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे बुजुर्ग मरीज श्रीचंद और किशोरी ने बताया कि उन्हें सीढ़ियां चढ़ना-उतरना मुश्किल होता है, ऐसे में लिफ्ट की आवश्यकता है। लेकिन इतने दिनों बाद भी लिफ्ट ठीक नहीं की गई है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कई बार यूआईटी अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। आज भी उन्होंने फोन पर अधिकारियों को जानकारी दी कि मरीजों को काफी तकलीफ हो रही है, इसलिए जल्द से जल्द लिफ्ट को ठीक करवाया जाए। यूआईटी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि लिफ्ट को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। फिलहाल मरीजों और परिजनों में लापरवाही को लेकर नाराजगी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................