नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, ​24 मार्च को होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, अप्रैल में आएगी अंतिम सूची

Feb 24, 2026 - 19:52
 0
नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, ​24 मार्च को होगा मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन, अप्रैल में आएगी अंतिम सूची

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के निर्देशानुसार नगर परिषद मकराना के आगामी आम चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (नगर परिषद) एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर, कुचामन सिटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मकराना नगर परिषद के वार्ड संख्या 01 से 60 तक की मतदाता सूचियों की तैयारी शुरू कर दी गई है। ​आदेश के अनुसार, जिन युवाओं की आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
​पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां इस प्रकार से हैं। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च 2026 (मंगलवार), मतदान केंद्रों पर सूचियों का पठन 25 मार्च 2026 (बुधवार), दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार), विशेष अभियान की तिथियां 29 मार्च एवं 05 अप्रैल 2026 (रविवार), दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 15 अप्रैल 2026 तक, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 (बुधवार) को किया जायेगा। 
दो रविवार को चलेगा विशेष अभियान
​मतदाताओं की सुविधा के लिए 29 मार्च और 05 अप्रैल (रविवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों में सभी संबंधित अधिकारी और प्रगणक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। आम नागरिक इन केंद्रों पर जाकर प्रारूप 3, 5, और 6 के माध्यम से नाम जुड़वाने या सुधार हेतु आवेदन कर सकेंगे। अन्य कार्य दिवसों पर यह कार्य दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। ​सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं तहसीलदार मकराना ने सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को आयोग के दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................