भरतपुर में 27 फरवरी को राजस्थान पुलिस पेंशनर्स कल्याण हेतु विशेष बैठक

Feb 26, 2026 - 19:51
 0
भरतपुर में 27 फरवरी को राजस्थान पुलिस पेंशनर्स कल्याण हेतु विशेष बैठक
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान पुलिस द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के पेंशनर्स के कल्याण और समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरूवार, 27 फरवरी को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।
सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कमांडेंट देवेन्द्र कुमार शर्मा करेंगे। बैठक में कांस्टेबल से लेकर भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा फेमिली पेंशनर्स को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान पेंशनर्स की व्यक्तिगत, चिकित्सा एवं आपातकालीन समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए सहायक कमाण्डेन्ट कुलदीप सिंह मोबाइल नम्बर 7023495478, कम्पनी कमाण्डर प्रेमसिंह मोबाइल नम्बर 9414906561 एवं हैड कानि. वेदकुमार मोबाइल नम्बर 9868564609 के मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है