सरपंच कुसुम सिंह महिला बीकन लीडर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

Mar 13, 2026 - 15:49
 0
सरपंच कुसुम सिंह महिला बीकन लीडर राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

हलैना (विष्णु मित्तल)  नई दिल्ली के अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के अंतर्गत पंचायतों की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आदर्श ग्राम पंचायत रारह (जिला डीग, राजस्थान) की सरपंच श्रीमती कुसुम सिंह को “महिला बीकन लीडर” राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री  राजीव रंजन सिंह, राज्य मंत्री माननीय एस. पी. सिंह बघेल तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवार्ड प्रदान कर दिया गया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से लगभग 700 महिला सरपंचों एवं महिला पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों में महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना, उनके अनुभवों का आदान-प्रदान कराना तथा ग्रामीण विकास और सुशासन में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाना रहा। सम्मेलन के दौरान पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला जनप्रतिनिधियों में से देश के प्रत्येक राज्य से एक-एक “महिला बीकन लीडर” का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राजस्थान राज्य से एकमात्र आदर्श ग्राम पंचायत रारह की सरपंच श्रीमती कुसुम सिंह को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ। श्रीमती कुसुम सिंह को यह सम्मान ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण के प्रयास, जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा ग्राम पंचायत रारह को महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। सम्मेलन में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पंचायत प्रशासन, ग्राम विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा ग्राम स्तर पर जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। देशभर से आई महिला जनप्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पंचायतों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और नेतृत्व की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किए। अपने उद्बोधन में सरपंच श्रीमती कुसुम सिंह ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि ग्राम पंचायत रारह की समस्त जनता, सहयोगियों और ग्रामवासियों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने से ग्रामीण विकास की गति और अधिक तेज हो सकती है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत रारह को महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए पंचायत द्वारा विशेष पहल की गई है। पंचायत में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, उन्हें स्वावलंबन के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रारह का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर की महिला जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर इस प्रकार के प्रेरणादायक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने के लिए उनका हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी विशेष रूप से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया, जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश में ग्रामीण विकास और पंचायत सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार के सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत रारह के विकास में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है तथा भविष्य में भी ग्राम पंचायत रारह को महिला सशक्तिकरण और समग्र ग्रामीण विकास का एक आदर्श मॉडल बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती कुसुम सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। लोगों का कहना है कि यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत रारह बल्कि पूरे डीग- भरतपुर जिले और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है