मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ

Oct 3, 2025 - 13:48
 0
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  राजस्थान निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होते ही जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों की भागीदारी हो सके।
मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदारों की संपर्क सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों के मोबाइल नंबर भी वेबसाइट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह संपर्क सूची जिले के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों-सांसद, विधायक, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों तथा स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन तक जानकारी को आसानी से पहुँचाना एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में सक्रिय सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप से दर्ज हों। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................