कृषि अधिकारियों ने किया खाद भंडारों की दुकानों का निरीक्षण

Jul 2, 2025 - 12:38
 0
कृषि अधिकारियों ने किया  खाद भंडारों की दुकानों का निरीक्षण

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि अधिकारियों ने कस्बा वैर में संचालित खाद बीज भंडारों की दुकानों का खरीफ गुण नियंत्रण अभियान के तहत निरीक्षण किया। जहां आदान विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सहायक निदेशक कृषि बयाना  हरभान सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के कृषि विभाग द्वारा संचालित खरीद गुण नियंत्रण अभियान के तहत  कस्बा वैर के कृषि आदान विक्रेता कृष्ण खाद बीज भंडार, सिंघल खाद बीज भंडार, प्रमोद सैनी खाद बीज भंडार, सेंगरवाल खाद बीज भंडार एवं कस्बा उच्चैन के चौधरी खाद बीज भंडार का अभियान के तहत सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक कृषि हर भान सिंह ,कृषि अधिकारी मुनीम सिंह गुर्जर व महेश कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कोई भी कृषि आदान को अधिक दर पर विक्रय ना करें । उर्वरक के निरीक्षण के दौरान कालाबाजारी, जमाखोरी, अधिक दर पर बिक्री जैसी कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में खाद उर्वरक कीटनाशी खरपतवार नाशी उपलब्ध है। वहीं कृषकों से भी अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर कृषि विभाग के कार्यालय में कर सकते हैं। विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओं से पक्का बिल लेने और कीटनाशी खरपतवार उर्वरकों का उचित मात्रा में ही प्रयोग करें।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................