गोविंदगढ़ में भाजपा की चलो गांव की ओर कार्यशाला आयोजित,लोकसभा चुनाव में विजय का लिया संकल्प

Feb 8, 2024 - 17:47
 0
गोविंदगढ़ में भाजपा की चलो गांव की ओर कार्यशाला आयोजित,लोकसभा चुनाव में विजय का लिया संकल्प

गोविंदगढ़, अलवर

गोविंदगढ़ कस्बे में भाजपा मंडल पर चलो गांव की ओर कार्यशाला  आयोजित की गई। 
चलो गांवो की ओर अभियान में  प्रभारी भाजपा के पूर्व विधायक जयराम जाटव गोविंदगढ़ कस्बे में पहुचे ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। ओर इस मौके पर पूर्व विधायक जयराम जाटव ने चलो गांवो की ओर कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक गांव ढाणी ढाणी मे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक मतों से विजयी बनाने का भी संकल्प दिलाया। वही IT सेल भाजपा के मोहित बटवाडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की 18 गारंटी योजनाओं की जानकारी दी। ‌इस दौरान भाजपा मंडल संयोजक रवि सनातनी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और लाभार्थी परिवार के लोगों से सम्पर्क कर उनकी समस्याएं सुने और प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देवें।

 कार्यक्रम का संचालन IT सेल भाजपा के मोहित बटवाडा ने किया। इस मौके पर रवि सनातनी,श्याम अरोड़ा, विक्रम सिंह , राजकुमार शर्मा ,सचिन शर्मा ,सुनील खत्री, गोविंदप्रसाद, भगवान दास,शिब्बी सैनी,गोपाल सिंह,गोविंद गौतम,करम दास,दीपचंद शर्मा ,रणजीत वर्मा , मुकेश बजाज,चमन सिंह लखविंदर सिंह,प्रेमचंद ,सुरेश ,ब्रजेश पटेल,गोपीलाल आदि लोगो सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................