पत्रकार शर्मा ऐ आई जे के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Aug 29, 2023 - 16:32
Aug 29, 2023 - 17:18
 0
पत्रकार शर्मा ऐ आई जे के जिलाध्यक्ष नियुक्त

भीलवाडा ,राजस्थान 

गुरला :- भारत वर्ष में पत्रकारों के हित में कार्यरत संगठन एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (भारतीय पत्रकार संघ ए आई जे) की जिला इकाई में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष पद पर बागोर निवासी पत्रकार विष्णु विवेक शर्मा को मनोनीत किया गया हैं। 
ऐ आई जे के प्रदेश महासचिव डाँक्टर चेतन ठठेरा ने बताया की उक्त मनोनयन ए आई जे के प्रदेश अध्यक्ष विवेक पाराशर तथा ए आई जे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के निर्देश पर किया गया हैं। उच्चस्थ पदाधिकारी इस विश्वास के साथ ही आश्वस्त भी हैं कि ए आई जे के उद्देश्यानुसार पत्रकार जगत के साथियों के हित में पत्रकार शर्मा भी अपने दायित्व का बेहतरीन निर्वहन करते हुए सात दिवस में अपनी जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर प्रपत्र संगठन के उच्चस्थ पदाधिकारियों को प्रेषित करेंगे।
प्रदेश महासचिव ठठेरा ने बताया कि पूर्व में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त प्रहलाद तेली की नियुक्ति रद्द (निरस्त) की जाती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow