पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खैरथल में भाजपा अलवर उत्तर जिला कार्यालय पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत “जिला कार्ययोजना बैठक” का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की। उन्होंने संगठन को लेकर आगामी कार्यक्रमों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा भाजपा पार्टी संपूर्ण राष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं यह एक परिवार है। उन्होंने बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। और प्रशिक्षण महाभियान को सभी मंडलों पर कार्ययोजना के तहत अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित किया जाएगा।
जिला महामंत्री पवन यादव ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक किशनगढ़ बास रामहेत सिंह यादव ने भी कार्यकर्ताओं को इस महाभियान से जुड़कर और प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से प्रत्येक मण्डल पर करवाने का आहवान किया। इस अवसर पर भाजपा अलवर उत्तर के सहप्रभारी गौरव यादव, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान , जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर,पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया , पूर्व प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, जिला महामंत्री रमेश रावत, अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष शिवचरण, राजेश बटवाड़ा, दिनेश यादव, रामनिवास यादव, नागेन्द्र शेखावत, जिला मंत्री देवेंद्र यादव,कंचन तिवारी,नीलम त्रिपाठी,हेमलता सिसोदिया सहित सभी जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।