60 करोड़ के ओवरब्रिज पर 21 अतिक्रमणकारियों का कब्जा, बेदखली आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

Jul 10, 2026 - 19:27
 0
60 करोड़ के ओवरब्रिज पर 21 अतिक्रमणकारियों का कब्जा, बेदखली आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं

गोरखपुर/चौरीचौरा (शशि जायसवाल) चौरीचौरा तहसील क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे वाई-मॉडल ओवरब्रिज परियोजना के लिए आवश्यक सरकारी जमीन पर 21 लोगों का कथित अतिक्रमण अब भी बरकरार है। तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश जारी होने के बावजूद अब तक कार्रवाई न होने से परियोजना और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौरीचौरा के भोपा बाजार से मुंडेरा बाजार जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 147-बी पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना के लिए सड़क किनारे स्थित सरकारी (खन्ता) भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना आवश्यक है। राजस्व विभाग ने 21 लोगों के खिलाफ बेदखली का आदेश पारित किया, लेकिन मौके पर अब तक कब्जे नहीं हटाए जा सके हैं।

इस मामले को लेकर मुंडेरा बाजार निवासी सुजीत कुमार ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) और जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिकायतों के निस्तारण के दौरान हल्का लेखपाल की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में यह उल्लेख नहीं किया गया कि तहसीलदार न्यायालय पहले ही बेदखली का अंतिम आदेश पारित कर चुका है। आरोप है कि रिपोर्ट में केवल यह लिखा गया कि "कार्रवाई रिपोर्ट पूर्व में प्रेषित की जा चुकी है", जिससे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

  • तहसीलदार बोले- जल्द होगी बेदखली की कार्रवाई

चौरीचौरा के तहसीलदार सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार न्यायालय से बेदखली का आदेश पारित हो चुका है और उसका अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही राजस्व विभाग की टीम गठित कर मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सरकारी भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराया जाना जरूरी है। अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है कि बेदखली आदेश का अनुपालन कब तक सुनिश्चित किया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है