प्रधानमंत्री के बालोतरा कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर होगा लाइव प्रसारण

Jul 3, 2026 - 20:27
 0
प्रधानमंत्री के बालोतरा कार्यक्रम और मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर होगा लाइव प्रसारण

डीग में 4 जुलाई को आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, जिला कलक्टर मयंक मनीष ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

डीग (नीरज जैन) 4 जुलाई को बालोतरा जिले में आयोजित होने वाले रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह तथा मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का डीग जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का निर्बाध लाइव प्रसारण सुनिश्चित किया गया है। जिला कलक्टर मयंक मनीष ने इस कार्यक्रम के सफल व सुचारू क्रियान्वयन के लिए एक विस्तृत आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
डीग जिले में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन 4 जुलाई  को किशनलाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डीग के सभागार में किया जाएगा। इस दौरान रिफाइनरी उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। इस जिला स्तरीय आयोजन के सफल संचालन, विभिन्न विभागों से समन्वय और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, डीग  को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं समारोह के दौरान टू-वे कम्यूनिकेशन और निर्बाध वर्चुअल कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक को उच्च क्षमता की इंटरनेट कनेक्टिविटी व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही, नगर परिषद आयुक्त को परिसर की साफ-सफाई व रूट लाइनिंग तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस मय मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है